Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

कैमूर: संदिग्ध स्थिति में मिला युवक का शव तो दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना में गई एक की जान

- Sponsored -

कैमूर से दाऊजी केशरी की रिपोर्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

कैमूर जिले के रामगढ़ देवहलिया बैजनाथ गांव का रहने वाला शंकर कुशवाहा का 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुशवाहा की संदिग्ध स्थिति में कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई। जिस के शव को चैनपुर पुलिस ने मदुरना पहाड़ी के पास से सोमवार की देर रात बरामद किया है।घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और 315 बोर के एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसंधान में जो तथ्य सामने आए उसमें मृतक सोनू का संबंध उसके भौजाई के साथ प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।मृतक के भौजाई का पिहर तेनौरा में था जो अपने पिहर से तीन दिन पहले बैजनाथ गई थी। इसके पूर्व मृतक की भौजाई के अपहरण की प्राथमिकी भी रामगढ़ थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसे मृतक ने हीं बरामद कर घर लाया था। थाना अध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि 30 मार्च को मृतक सोनू का ट्रेन से मुंबई के लिए रवानगी भी थी इसी बीच किसी बात को लेकर भौजाई एवं उसके बीच अनबन हो गई जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सका और 28 मार्च की देर रात उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझूआ गांव के अरविंद उपाध्याय अपने गांव जा रहे थे वही महुआरी के अशोक सिंह रामगढ़ जा रहे थे। इसी क्रम में किशनपुरा गांव के समीप दोनों व्यक्ति की बाइक आपस में टकरा गई। जिससे अरविंद उपाध्याय ने घटनास्थल पर ही अपना दम तोड़ दिया। जबकि अशोक सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...