Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

राेजगार सृजन है सरकार की प्राथमिकता

- Sponsored -

पटना/सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय  जितेन्द्र कुमार ने काेरोना संक्रमण की राेकथाम काे लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे  कार्यो के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अद्यतन जानकारी दी।  सचिव, सूचना एवं जन-संर्पक अनुपम कुमार ने  बताया कि काेविड-19 से बचाव के प्रति लाेगाें काे सतर्क किया जा रहा है। जागरुकता  अभियान चलाकर मास्क का प्रयाेग जरुर करने, नियमित अंतराल पर हैंडवॉश तथा  साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अनुपम कुमार ने बताया कि राेजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है।  लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 05 लाख 03 हजार 845 याेजनाओं में 09 कराेड़  94 लाख 18 हजार 942 से अधिक मानव दिवसाें का सृजन किया जा चुका है।  राशनकार्ड विहीन सुयोग्य परिवारों में नए राशन कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा  है। उन्होंने बताया कि अभी तक गैर राशन कार्डधारी सुयोग्य परिवाराें के लिए 23 लाख  38 हजार 990 नये राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं। इनमें से अब तक 09 लाख 91  हजार 979 यानि सृजित राशन कार्ड का करीब 42 प्रतिशत वितरित किये जा चुके हैं।  15 जुलाई तक सभी राशन कार्डो के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और उम्मीद है कि निर्धारित समय पर राशन कार्ड वितरण का कार्य पूर्ण हाे जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  बताया कि काेरोना से पिछले 24 घंटे में 324 लाेग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 9,338 लाेग  काेविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हाेकर वापस अपने घर जा चुके हैं। बिहार राज्य में  काेरोना संक्रमित व्यक्तियाें का रिकवरी रेट 74.55 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में काेरोना  के 385 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जिसके बाद बिहार के 38 जिलाें में  काेविड-19 के 3,088 एक्टिव मरीज हैं। बिहार में अब तक 2 लाख 69 हजार 277  सैंपल्स की जांच की गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के  माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा अनलॉक-2 के तहत जारी गाइडलाइन का अनुपालन  कराया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 01 कांड दर्ज किया गया है और 02 व्यक्तियों की  गिरफ्तारी हुई है। वही पिछले 24 घंटे में 659 वाहन जब्त किये गये हैं और 21 लाख 70  हजार 400 की राशि जुमा र्ने के रुप में वसूल की गई है। इस प्रकार 1 जुलाई से अब  तक कुल 02 कांड दर्ज हुए हैं और 02 व्यक्तियाें की गिरफ्तारी हुई है। 4,163 वाहन  जब्त किए गए हैं और 01 कराेड़ 31 लाख 42 हजार 900 रुपए की राशि जुमा र्ने के रूप में वसूल की गयी है।

उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई  की गयी है। पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 2,366 व्यक्तियों से 01 लाख 18  हजार 300 रूपये की राशि जुमा र्ने के रूप में वसूल की गयी है। इस प्रकार मास्क नहीं  पहनने के कारण 5 जुलाई से अब तक 3,512 व्यक्तियों से 01 लाख 75 हजार 600  रूपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी है। कोविड-19 से निपटने के लिये  उठाये जा रहे कदमाें और नये दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवराेध पैदा करने  वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाये जा रहे है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...