Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

गम्हरिया में जाप कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

- Sponsored -

राजीव कुमार/ गम्हरिया, मधेपुरा/ जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आक्रोश मार्च निकाला एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया।

इस दौरान प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जन अधिकार पार्टी के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार यादव ने कहा कि बिहार की निकम्मी,कुकर्मी सरकार ने अपनी नाकामी को छुपाने के लिए गरीबों ,शोषितो ,वंचितो की आवाज पप्पू यादव को गलत तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।यदि अविलंब पप्पू यादव की रिहाई नहीं की जाती है तो गम्हरिया से बिहार सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा और नीतीश कुमार के कुकर्म को आम जनता के बीच उजागर किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेश कुमार पप्पू ने कहा की इस भीषण कोरोना महामारी के बीच पप्पू यादव पूरे बिहार में गरीबों को भोजन गरीबों को दवाई ऑक्सीजन सहित एम्बुलेंस एवं अन्य सुविधाएं दे रहे थे जो बिहार की निकम्मी सरकार को राश नहीं आई और पप्पू यादव के बढ़ते लोकप्रियता से घबराकर एम्बुलेंस चोर से मिलकर पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई और 11 बजे रात्री में कोर्ट खुलवाकर पेशी करवाकर वीरपुर जेल भेज दिया जो असंवैधानिक है।

आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओ के द्वारा निकम्मी नीतीश कुमार मुर्दाबाद,शेरे बिहार पप्पू यादव जिन्दावाद के नारे लगाए गए।आक्रोश मार्च समाप्ति के बाद नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जाप अध्यक्ष उमेश कुमार यादव ने किया जबकि मौके पर जाप के वरिष्ट नेता विनयशंकर यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिध महेश कुमार पप्पू, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष कुंदन यादव, युवा परिषद के आलोक कुमार, युवा परिषद अध्यक्ष चंदेश्वरी यादव, युवा परिषद महासचिव सोनू कुमार, छात्र अध्यक्ष सुनील कुमार, यदुवंशी पप्पू, मनोज यादव, रतन शर्मा, रविन्द्र कुमार गुल, राजेश कुमार गूंगा,संजय ठाकुर, आर्यन रवि, संजय कुमार, नुनु मेहता सहित दर्जनों जाप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...