Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन

- Sponsored -

रतन यादव/ हसनगंज, कटिहार/ जिले के हसनगंज थाना प्रांगण में भूमि विवाद मामले के निपटारा हेतु शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ उदय प्रसाद व थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने संयुक्त रुप से की।
मौके पर वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में क्षेत्रों से आए मामलों का निष्पादन कि पहल की गई। मौके पर अंचलाधिकारी उदय प्रसाद ने बताया कि विभागीय निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन होता है, जिसमें क्षेत्रों से आए भूमि संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है।
बताया कि आज कुल तीन मामले आए थे, जिसमें सभी भूमि संबंधित मामला हैं। जिसके निपटारा तहत पहल की जा रही है। साथ कई मामलों को लेकर अगली तारीख भी निर्धारित की गई।
इस अवसर पर अलग अलग जगहों से लोग पहुंच अपने भूमि विवाद मामलों को लेकर आवेदन दियें। मौके पर प्राप्त आवेदन की एंट्री कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने इस पर सुनवाई की। इस अवसर पर दर्जनों वादी एवं प्रतिवादी मौजूद रहे।
- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...