Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी के 11 बाइक भी पुलिस ने किये बरामद

- Sponsored -

कैमूर से कोसी टाइम्स के लिए संत दुबे की रिपोर्ट/ कैमूर पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर को पकड़ा है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से छापेमारी करते हुए कूल 11 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। इस सिलसिले में एक होमगार्ड के जवान सहित कुल 21 लोगों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसमें 12 बाइक चोर है। यह जानकारी कैमूर के पुलिस कप्तान दिलनवाज अहमद ने चैनपुर थाने में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी है।

पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोरों को पकड़ने के लिए 14 मई को चोरी के कई कांडों का अभियुक्त लाला बिंद की गिरफ्तारी के बाद स्क्रिप्ट तैयार की गई। उसी समय से पुलिस ने सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने के लिए अपनी योजना बनाती रही। लाला बिंदकी निशानदेही पर चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव गांव में छापेमारी कर सबसे पहले सदन सिंह एवं दीपक कुमार को पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक राज खुलते गए तथा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।

एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए बाइक चोरों में चैनपुर थाना क्षेत्र के सुहावल गांव का चंदन पासवान पिता हरिओम पासवान नंद गांव का रहने वाला दीपक कुमार पिता रामानंद राम जबकि इसी गांव का मदन सिंह पिता लाल बहादुर सिंह जबकि लोहारा गांव का सुनील प्रसाद पिता गुरु फेकन बिन्द एवं इसी थाना क्षेत्र के गांगूडिह सरैया का रहने वाला वशिष्ठ राम पिता मनराज राम एवं हरिचरण पिता रामनाथ पासवान शामिल है।

एसपी ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के विरोधी पासवान पिता महेंद्र पासवान जबकि सुहावल गांव का रहने वाला राजेश कुमार सिंह उर्फ टोडरमल पिता राजू सिंह एवं उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला का रहने वाला सैयद राजा थाना निवासी मंटू शाह पिता बिरेंद्र साह एवं यूपी के सैयदराजा का ही रहने वाला अभय दुबे पिता चंद्रमा दुबे एवं राजू मौर्या पिता शंकर मौर्या जो सैयदराजा थाना के नवादा गांव का रहने वाला है इनका काम सड़क पर बाइक लूटने का कारोबार था जिसे गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बाइक चोरी के आरोप में होमगार्ड का जवान भी था शामिल : एसपी ने कहा कि चैनपुर थाना क्षेत्र के सुहावल गांव निवासी मदन प्रसाद पिता रामायण बिंद जो होमगार्ड का जवान है उसे भी बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। होमगार्ड का यह जवान भभुआ में शराब विनष्टिकरण गोदाम पर ड्यूटी करता है उसने भी चोरी का बाइक खरीदा था इसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मी से भी बाइक लूटने का किया था प्रयास : कैमूर एसपी ने बताया कि चांद थाना क्षेत्र के नंदना गांव का रहने वाला राकेश बहादुर सिंह दुर्गावती के टोल प्लाजा पर काम करता है गुरुवार की देर रात और ड्यूटी करने जा रहा था इस क्रम में अंतर प्रांतीय बाइक चोरों ने उसे मनोहरपुर के पास बाइक लूटने का प्रयास किया था परंतु वह बाल-बाल बचा दुर्गावती पुलिस भी वहां पहुंच गई। हालांकि उसके निशानदेही पर दुर्गावती पुलिस ने बाइक चोरों को दबोच लिया है जिसकी पहचान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मी ने किया है।

शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा ,उनके पास से तीन बाइक भी जप्त : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी ने कहा कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के भुरकुरा पहाड़ी के पास से सादे लिबास में भगवानपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन उक्त स्थान के पास पहाड़ से शराब लेकर आ रहे कुल 5 लोगों को दबोच लिया। गिरफ्तार लोगों में कृष्णा बिन्द लाल बहादुर बिंद दोनों चैनपुर थाना के बौरइ गांव का रहने वाला एवं रामायण बिंद जो चैनपुर थाना क्षेत्र के लोहारा गांव का रहने वाला है वहीँ कोराडीह का रहने वाला छोटू बिंद तथा भगवानपुर का रहने वाला परशुराम बिंद पिता रामप्यारे बिंद शामिल है इसके पास से देसी शराब एवं चोरी की बाइक बरामद की गई है। जिसकी संख्या 3 है।

एसपी ने कहा कि सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ गांव में मारपीट के दौरान वृद्ध की मौत मामले में 3 लोगों को पकड़ा गया है। इस मामले में पुलिस कप्तान ने कहा कि अभी जांच की जा रही है मामला भूमि विवाद से जुड़ा है परंतु बृजेश गोड एवं अशोक गोड तथा राम गहन गोंड को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे अभियान के दौरान चैनपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के अलावे दरोगा रामरतन पंडित दिवाकर गिरी आबू रुमान शामिल थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी के अलावे एसडीपीओ अजय प्रसाद ,भगवानपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ,दुर्गावती थाना अध्यक्ष संजय पासी ,सोनहन थाना अध्यक्ष के अलावे कई लोग शामिल थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...