Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

5 साल में विधायक क्षेत्र का विकास छोड़ खुद के विकास में लगे रहे : सुभाषिनी बुंदेला

- Sponsored -

उदाकिशुनगंज(मधेपुरा)/ बिहारीगंज विधानसभा से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी यादव शुक्रवार को उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में कांग्रेस अध्यक्ष खोखा सिंह आरजेडी युवा प्रखंड अध्यक्ष रमन कुमार एवं कॉग्रेस पंचायत अध्यक्ष शमशेर के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से क्षेत्र के समस्याओं के बारे में रूबरू हुई। इस दौरान उन्होंने बड़ाही आनंदपूरा, यादव नगर, उदा, आनंदपुरा विसहरिया, नेमुआ बराही गोठ, बड़ाही पश्चिम टोला, नुनूलाल टोला, पिपरा करौति, करौति बाजार, छर्रापट्टी, मेहता टोला, मंडल टोला, रामपुर जोङा, मस्जिद टोला, ब्राह्मण टोला, रामपुर जोङा गौठ, महतो टोला, बसगढा, उझानी टोला आदि गांव के लोगों से मिलकर अपने लिए समर्थन मांगा .

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों को विकास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बाढ़ ग्रस्त इलाका है यहां पर पक्की सड़क बेहतर इलाज की व्यवस्था अच्छे शिक्षण संस्थान उद्योग धंधे आदि की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा कि 5 साल के दौरान वर्तमान जदयु विधायक ने क्षेत्र का विकास को छोङ खुद का विकास करने में लगा रहे । गरीबों की झोपड़ी को महल में तब्दील करने के बजाए विधायक 5 सालों तक खुद अपना महल तैयार करवाने में लगे रहे। क्षेत्र में विधायक ने सात निश्चय योजना को लूट निश्चय योजना में बदल कर रख दिया। क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया गली नली योजना बिल्कुल पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है गांव मोहल्ले में एक भी सड़क चलने लायक नहीं है। क्षेत्र के लोगों के लिए जल नल योजना छलावा साबित हुआ है

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण यादव, पूर्व मुखिया लाल यादव, पप्पू छतरी, विनोद, हरेश आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...