Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

हसनगंज: नव पदस्थापित बीडीओ ने किया पदभार का ग्रहण 

- Sponsored -

रतन यादव/ हसनगंज, कटिहार/ जिले के हसनगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर नव पदस्थापित बीडीओ रितेश कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वे दरभंगा जिला के अलीनगर प्रखंड में कार्यरत थे। मौके पर बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को दूर करना होगा। साथ ही सभी को साथ लेकर पारदर्शी तरीके से योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। बताया कि आम आवाम की जो अकांक्षाएं हैं व सरकार की जो महत्वकांक्षी योजनाएं हैं उन्हें आमजनों तक पहुंचाने का काम करुंगा।
बता दें कि हसनगंज में 27वें बीडीओ के रूप में रितेश कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर निवर्तमान बीडीओ दीना मुर्मू ने पदभार देते हुए नव पदस्थापित बीडीओ को बधाई दी। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, बलुआ पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू, समिति प्रतिनिधि सदानंद तीर्की, समर महतो, तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र कुमार, नाजीर सिद्धु कुमार सहित प्रखंड कर्मी व प्रतिनिधि आदि मोजूद रहे।
- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...