Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

- Sponsored -

चौसा,मधेपुरा/ चौसा फुलौत मुख्य मार्ग पर आज गुरुवार 22 जुलाई को चिरौरी मोर के समीप एक आटो अनियंत्रित होकर पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल में महिला,पुरुष सहित बच्चे शामिल हैं। घायल सभी व्यक्ति आलमनगर से एक शादी समारोह से भोज खाकर वापस अपने घर चौसा लौट रहे थे कि रास्ते में चिरौरी मोर पर अनियंत्रित होकर आटो पलट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिसमें चौसा पश्चिमी वार्ड नम्बर 1 निवासी अनिरुद्ध ऋषिदेव के पुत्र मिथुन कुमार ऋषिदेव, मिथुन ऋषि देव के पुत्र रितिक कुमार, छेदी ऋषिदेव की पत्नी भीखो देवी, मनोज ऋषिदेव की पत्नी सावित्री देवी, पवन ऋषिदेव की पत्नी निशा देवी, अपने बाल बच्चे के तथा एक अन्य चिरौरी पंचायत के रामस्वरूप पासवान के पुत्र रामाशीष पासवान शामिल हैं। सभी घायल एक आटो पर सवार होकर आलमनगर से एक शादी समारोह से भोज खाकर घर वापस चौसा आ रहे थे। इसी दौरान चिरौरी के समीप ऑटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया और ऑटो सड़क किनारे पलटी मार दिया जिस कारण सभी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्ञान रंजन कुमार की देखरेख में सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री रंजन ने बताया कि घायलों में रामाशीष पासवान गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें बेहतर इलाज के रेफर किया जा सकता है। फिलहाल सभी घायलों का प्राथमिक उपचार की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...