Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सहरसा जिले में खेले जाएंगे बिलियर्ड्स तथा स्नूकर जैसे खेल

- Sponsored -

सहरसा/ बिहार राज्य बिलियर्ड्स एसोसिएशन ने शहर के जाने-माने सर्जन तथा आयुष नर्सिंग होम के निदेशक डॉ अजय सिंह को सहरसा जिला क्यू स्पोर्ट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया है। बिहार राज्य बिलियर्ड्स एसोसिएशन के सदस्य त्रिदिव सिंह को सचिव मनोनीत किया गया। बीएसबीए के सचिव श्यामल किशोर शर्मा के द्वारा नामों की घोषणा की गई तथा क्यू स्पोर्ट्स से जुड़े बिलियर्ड्स, स्नूकर, पूल एवं कैरम इन चारों खेलों के समुचित विकास हेतु समिति के विस्तार की जिम्मेदारी संघ के नवमनोनीत अध्यक्ष तथा सचिव को दी गई।

अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि बीएसबीए के सचिव श्री श्यामलजी के द्वारा सहरसा जिले की कमिटी को ही सहरसा के साथ-साथ मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगुसराय, दरभंगा तथा समस्तीपुर में इन चारों खेलों के विकास हेतु एडहाक कमिटी के तौर पर कार्य करने की जिम्मेदारी के साथ साथ ही स्थायी कमिटी के गठन हेतु अधिकृत किया गया है। संघ के सचिव तथा बीएसबीए के सदस्य श्री त्रिदिव सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन जी के खेल मंत्री बनने से सहरसा जिले में खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों में नवजीवन का संचार हुआ है और हमसभी मिलकर सहरसा को बिहार की खेल राजधानी के तौर पर स्थापित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जल्द ही कमिटी का विस्तार किया जाएगा। इस कार्य में जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य तमाम पदाधिकारियों के सहयोग की अपेक्षा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बिलियर्ड्स एवं स्नूकर जैसे आकर्षक एवं तकनीक से भरपूर खेल जिसे अबतक सिर्फ धनाड्य एवं पाश्चात्य जीवनशैली वाले लोगों का खेल समझा जाता रहा है उस खेल को सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ीयों को खेलने के उचित अवसर को मुहैया कराना हमारा उद्देश्य है। फिलहाल जिले में एक बिलियर्ड्स का बोर्ड उपलब्ध है परन्तु जल्द ही अन्य बोर्ड्स के लिए संघ अपने स्तर से तथा जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करवाने हेतु प्रयास करेगा ताकि यहाँ राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा सके।

डॉ अजय सिंह को अध्यक्ष एवं त्रिदिव सिंह को सचिव मनोनित किये जाने पर विभिन्न खेल संघों द्वारा जिसमें ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव अखिलेश कुमार सिंह टूटू, जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन चौधरी सचिव रौशन सिंह धोनी, न्यू जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विशाल कुमार बिट्टू सचिव रुपेश कामत, खोखो संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार झा सचिव मंजुश्री वात्स्यायन, हॉकी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पालिटेकनिक क्रिकेट क्लब की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु रागिनी, वॉलीबाल संघ की अध्यक्ष मनीषा रंजन, दिव्यांग क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष श्री अमन कुमार सिंह, जिला रस्सा कस्सी संघ के अध्यक्ष विप्लव रंजन, क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता जिला मंत्री अंशू मिश्रा बधाई दी गयी। उक्त आशय की जानकारी अमन कुमार सिंह ने दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...