Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद बेतिया से ही करने का लिया निर्णय

हम अपने समाज के साथ-साथ दबे कुचले गरीब परिवारों तक पहुंच कर उनके वोट के अधिकार को समझाने का काम करेंगे-मुकेश सहनी

- Sponsored -

पटना  ब्यूरो /विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव का शंखनाद बेतिया से ही करने का पार्टी ने निर्णय लिया है। इस लोकसभा क्षेत्र पर मेरी विशेष नजर है। भाजपा ने धोखा दिया है। आने वाले दिनों में भाजपा को जनता की ताकत का एहसास कराना है। वे स्टेशन रोड में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के अवसर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बेतिया लोकसभा में बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त किया जा रहा हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा बिहार में अति पिछड़ा समाज की भागीदारी 18 फ़ीसद है। मैं अकेले भी चुनाव लड़ सकता हूं। लेकिन बिहार के आज के परिपेक्ष्य में गठबंधन की राजनीति जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हम अपने समाज के साथ-साथ दबे कुचले गरीब परिवारों तक पहुंच कर उनके वोट के अधिकार को समझाने का काम करेंगे। आज गरीबों की आवाज कोई सुन नहीं रहा है। मैं उन गरीबों का आवाज बनूंगा। और उनके अधिकार और आवाज को जिला से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक बुलंद करने का काम करूंगा। भाजपा के कुछ नेता मेरे पार्टी का विलय करने का न‍िमंत्रण दिए। और मुझे मंत्री पद का प्रलोभन दिया गया। लेकिन अपने समाज के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए, राजनीति में अति पिछड़ों के हक के लिए भाजपा के सारे ऑफर को ठुकरा दिया। मैं गरीबी को काफी नजदीक से देखा हूं। किस तरह बिहार के लोग दूसरे प्रदेशों में प्रताड़ित होते हैं। उस पीड़ा को मैंने झेला है। गरीबों का पलायन नहीं हो, बिहार में उद्योग का जाल बिछे। दबे कुचले गरीब अति पिछड़ों के साथ-सथ सभी वर्गों के कमजोर लोगों की आवाज दबाने वाले सामंतवादी पार्टी भाजपा के खिलाफ मेरा संघर्ष जारी रहेगा। चाहे इसका परिणाम जो हो जाए। मेरा प्रयास है सूबे के 30 प्रत‍िशत लोगों को संगठित कर गरीब का बेटा मुख्यमंत्री पद पर काबिज हो

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, प्रदेश अध्यक्ष बाल गोव‍िंद बीन, प्रदेश संगठन प्रभारी लालबाबू सहनी, मुखिया संतोष चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, डॉक्टर इफ्तिखार अहमद, सिपाही चौधरी, राजेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी अविनाश कुमार कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...