Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

फारबिसगंज : देर शाम रेणुगांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री

- Sponsored -

त्रिभुवन ठाकुर/अररिया/ भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री देवेश कुमार मंगलवार देर शाम फणीश्वरनाथ रेणु की जन्मभूमि रेणुगांव पहुंच कर रेणु के परिजनों से की मुलाकात किया। देवेश कुमार ने सर्वप्रथम रेणु की धरती के मिट्टी को नमन किया और रेणु के ज्येष्ठ पुत्र व फारबिसगंज भाजपा के पूर्व विधायक श्री पदमपराग राय वेणु से रेणु के साहित्य व उनके जीवन से जुडी विभिन्न पहलुओं को नजदीक से जानकारी लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्व विधायक वेणु ने देवेश कुमार को रेणु के उस घर में गये जहाँ रेणु साहित्य साधना करते थे,वहाँ लगभग वे उनके परिजनों के साथ काफी समय बिताया और उस घर की अनेक तस्वीरों को उन्होंने अपने मोबाईल मे कैद किया। देश महामंत्री ने रेणु के तीनों पुत्रों से क्रमशः अपराजित राय, दक्षिणेश्वर प्रसाद राय से कई विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा किया। रेणु के बडे पुत्र व भाजपा के पूर्व विधायक पदमपराग राय वेणु ने अपने पिता की अमर कृति मैला आंचल उन्हें भेंट किया जिसे पाकर प्रदेश महामंत्री काफी भावविभोर हो गये। उन्होंने कहा की वे छात्र जीवन से ही रेणु के दिवाने हैं।

मौके पर प्रदेश महामंत्री के साथ भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष संतोष सुराना,शंभु सिंह दिलीप मेहता, प्रताप मंडल, धीरज पासवान, प्रवीण कुमार, निखिल कुमार, कनक लाल मंडल, विद्यानंद मंडल, रामानंद मंडल, नित्यानंद मंडल, निलोत्पल राय, अनुराग, निशांतकर, अनंत, सोहनलाल, गणेश विशवास, सिंधुराज आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...