Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कटिहार: फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

- Sponsored -

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@ कटिहार

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र में सोहथा दक्षिणी पंचायत के फलका बस्ती में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने को लेकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रखंड विकास पदाधिकारी रेखा कुमारी व अंचल पदाधिकारी रघुवंश कुमार ने बताया कि फर्जीवाड़ा के आरोप में पूर्णिया जिले के आमदपुर निवासी मो. सारीक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी आर्मी जवान का पुत्र बताया जाता है। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाने को लेकर फलका बस्ती में छापेमारी के दौरान फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका का रबर मोहर, एक अटैची, एक इंक पेड, शपथ पत्र, पांच खाली नोटरी, पब्लिक शपथ पत्र, सेंट्रल बैंक का पासबुक, जमीन रसीद की छाया प्रति एवं अन्य प्रकार का सामान पुलिस ने जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया है।

सरकारी प्रमाणपत्रों का फर्जीवाड़ा पूर्णिया जिले के आदमपुर निवासी सह आर्मी जवान के 22 वर्षीय पुत्र मो. सारिक कर रहा था। वह फलका बस्ती में अपने खालू मो. हलीम के घर पर रह कर फर्जी वाड़े को महीनों से कर रहा था। यह मामला तब उजागर हुआ जब मोरसंडा निवासी मो. इमामुल हुसैन 1400 रुपए देकर जन्म प्रमाणपत्र बनाया था।

अंचलाधिकारी रघुवंश कुमार ने बताया कि प्रमाण-पत्र की सत्यापन के लिए इमामुल हुसैन आये थे, प्रथम दृष्ट्या प्रमाण-पत्र फर्जी लगा। जिसकी शिकायत मिलने पर बताए गए जगह पर पहुंच छापेमारी की गई। बीडीओ रेखा कुमारी व सीओ रघुवंश कुमार ने बताया कि अधिकतर प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पाया गया है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। फर्जी सरकारी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ को लेकर जिले में चर्चा का विषय बन गयी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...