Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नम आँखों से दी गयी मां को विदाई, हर्षोल्लास पूर्वक दुर्गापूजा संपन्न

- Sponsored -

मधेपुरा/ दस दिनों तक चलने वाले दुर्गापूजा का समापन आज माता की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गया. शनिवार को मधेपुरा सदर सहित विभिन्न प्रखंडों में माता की प्रतिमा विसर्जीत कर दी गयी .इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने नाचते गाते माता को विदाई दिया.वहीँ विसर्जन के दौरान मधेपुरा पुलिस तत्पर थी और शांति व्यवस्था के साथ अपने निगरानी में विसर्जन करवाया.

गम्हरिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात्रि मां दुर्गा की प्रतिमा को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तिमय एवं शांतिमय माहौल में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ विभिन्न जल स्रोत में विसर्जित किया गया। किसी भी दुर्गा पंडाल से अप्रिय घटना की सूचना अब तक नहीं है। बता दें कि प्रखंड मुख्यालय के पुरानी बाजार गम्हरिया स्थित नव अंतरजातीय युवा संगठन,पुरानी बाजार भागवत चौक,गम्हरिया के तत्वाधान में सैकड़ों मां के भक्तों के बीच गाजे-बाजे के साथ ट्रैक्टर पर मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाओं को विभिन्न चौक चौराहे पर मां के जयकारा के साथ घुमाया गया। महिला श्रद्धालु माता दुर्गा के पीछे समदाउन गा रही थी ,सभी की आंखें नम थी।वहीं बभनी बाजार, कौड़िहार तरावे, जीवछपुर एवं गम्हरिया में भी माँ के प्रतिमा को सौहार्द बातावरण में नम आंखों से विदाई दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन एवं नव अंतरजातीय युवा संगठन,पुरानी बाजार, गम्हरिया के कार्यकर्ताओं के सहयोग से दुर्गा माता एवं अन्य प्रतिमाओं को तालाब में विसर्जित किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान संगठन के अध्यक्ष मनोहर कुमार भगत,सचिव सुबोध कुमार साह,उप कोषाध्यक्ष उदय कुमार भगत, पूर्व सचिव सह वर्तमान मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार प्रभाकर, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाशंकर भगत, पुजारी मनोज कुमार भगत, नरेंद्र शाह, विनोद कुमार, रोविंद्र चंद्र सेन, अमित कुमार गुप्ता, संस्थापक अरुण भगत, मंटून कुमार भगत, राजा कुमार, ब्रह्मदेव भगत, गंगा भगत, इलू कुमार सहित कई कार्यकर्ता कमान को संभाले हुए थे।

मुरलीगंज प्रतिनिधि के अनुसार/ शुक्रवार को मुरलीगंज प्रखंड के सभी सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर में प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ शांति और सौहार्द के बीच दशहरा संपन्न हुआ। भक्तो ने माता के जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण में उत्साह और उमंग के साथ परिक्रमा कर मंदिर परिसर से प्रतिमा प्रखंड कार्यालय के पीछे पोखर में विसर्जन किया गया। विसर्जन के समय प्रशासनिक व्यवस्था की चाक-चौबंद दिखाइ दी।

मौके पर सदर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत थानाअध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे . बता दें कि स्थिति को नियंत्रण करने के लिए प्रतिमा विसर्जन के समय किसी तरह की हताहत नहीं हो जिसको लेकर विद्युत को कुछ देर के लिए काट दी गई थी। शहर में किसी तरह की जाम नहीं हो विसर्जन के दौरान जिसको लेकर शहर के बिहारीगंज रोड गौशाला चौक, पर बड़ी वाहनों का आवागमन पर कंट्रोल कर शांति और सौहार्द के बीच हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा मनाया गया ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...