Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

सिविल और मैकेनिकल के छात्रों को दी गयी विदाई

- Sponsored -

मधेपुरा/ बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय, मधेपुरा (बिहार) में अंतिम वर्ष के छात्रों (सिविल और मैकेनिकल) का विदाई समारोह को आयोजित किया गया, जिसमे बैच 2018 के विद्यार्थियों ने 2017 बैच के छात्रों को विदाई दी गयी ।

समारोह बी. पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय ,मधेपुरा के नए कैंपस में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ प्रचार्य प्रोफ. अरबिंद कुमार अमर द्वारा किया गया। प्राचार्य के द्वारा छात्रों के उज्जवल भविस्य की कामना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस अवसर पर सिविल डिपार्टमेंट के HOD प्रो विनोद कुमार और मैकेनिकल डिपार्टमेंट के HOD डा० अजय गिरि ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को मोटीवेट करते हुए , छात्रों से अपील किया कि वो अपने साथ साथ समाज के लिए भी कुछ अच्छा कार्य करे।

इस समारोह में मिस और मिस्टर फेयरवेल का चुनाव प्रतियोगिता के द्वारा किया गया, जिसमे सिविल डिपार्टमेंट से मिस्टर आशीष कुमार और मिस मंजुसा कुमारी और मैकेनिकल डिपार्टमेंट से मिस्टर चंदन कुमार और मिस विष्णु प्रिया को चुनकर पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम में मिस्टर आशीष कुमार के द्वारा शायरी, भाषण, डांस और गाना से सबका मन मोहित कर लिया।

कार्यक्रम में प्रो मनोज कुमार साह, प्रो राज कुमार, प्रो कुणाल कुमार , प्रो विनोद कुमार, प्रो रमेश कुमार, प्रो अखिलेश कुमार, प्रो अजय गिरी, प्रो सिकंदर कुमार, प्रो मुरलीधर प्रसाद सिंह और प्रो मनीष जयसवाल ने अपने संबोधन में छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...