Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

समारोह आयोजित कर शिक्षक को दी गयी विदाई

- Sponsored -

मो० मुजाहिद आलम/ कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श सिंहेश्वर मध्य विद्यालय कुमारखंड परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप कुमार यादव का विदाई सम्मान समारोह आयोजित का किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर यादव ने किया।जबकि मंच संचालन अजय प्रसाद ने किया।

मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप कुमार यादव ने शिक्षा का आखिरी पड़ाव प्रधानाध्यापक पद पर मध्य विद्यालय रामगंज में पठन पाठन का कार्य कर सेवानिवृत्त हुए। आज इस क्षण को  विदाई समारोह के रूप में नम आंखों से दिलीप कुमार यादव को विदाई दिया गया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार कुलानंद सिंह,नंद कुमार मुखिया, देवनंदन यादव,अश्वनी कुमार, लाल बहादुर यादव अन्य प्रखंड के विभिन्न पंचायत के शिक्षकों ने विदाई समरोह में पाग, सोल, डायरी, बुके, गुलदस्ता भेंट किया तथा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विदाई समारोह के मौके पर  बीईओ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कुमारखंड में योगदान लेने के बाद शिक्षक दिलीप कुमार यादव का जो शिक्षा व छात्र-छात्राओं के प्रति शिक्षकों के प्रति जो व्यवहार रहा उसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा समाज में ऐसे अनुभव योग शिक्षक से शिक्षा जगत और समाज दोनों में एक बेहतर संदेश जाता है। जिला शिक्षक संघ के सचिव भुवन कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व मुख्य अतिथि को संबोधित करते हुए शिक्षक दिलीप कुमार यादव के साथ रहकर जो सीख और अनुभव मिला है उसे भूलने की जरूरत नहीं है।

मौके पर नंदकुमार मुखिया, देवनंदन यादव,अश्वनी कुमार, लाल बहादुर यादव, भुवन कुमार, बैधनाथ प्रसाद यादव,रामबिलास, परिमल यादव,मरदीप कुमार जयप्रकाश कुमार, मोहम्मद जिब्राइल मोहम्मद कासिम नकीब हैदर, सरवन मंडल, दिलीप यादव, कुमारखंड पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार समस्त शिक्षकगन मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...