चौसा थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
नव पदस्थापित थानाध्यक्ष किशोर कुमार का स्वागत और निवर्तमान थानाध्यक्ष रवीश रंजन की विदाई
चौसा, मधेपुरा/ चौसा थाना परिसर में आज सोमवार को एक समारोह का आयोजन कर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष किशोर कुमार का स्वागत किया गया वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष रवीश रंजन की विदाई दी गई।समारोह की अध्यक्षता में अवर निरीक्षक रणबीर कुमार ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से निवर्तमान थानाध्यक्ष व नए थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र,कलम-डायरी व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी ने कहा कि इनके कार्यकाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जहां तक इनकी प्रशंसा की जाए वह बहुत ही कम होगा।सरकारी सेवा में आने-जाने का क्रम लगा ही रहता है। लेकिन अच्छे कार्य करने वाले सदा याद किए जाते हैं।
युवा साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा कि निवर्तमान थानाध्यक्ष रवीश रंजन कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और कहीं से भी लोगों को नहीं लगता था कि यह व्यक्ति थाना के थाना अध्यक्ष हैं। हर समय लोगों की सेवा करने में जुटे रहते थे।अपराध नियंत्रण से लेकर थाना परिसर के सौंदर्यीकरण तक अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नये थानाध्यक्ष से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें हैं।फरियादियों को न्याय एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
निवर्तमान थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने कहा कि चौसा थानाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में आप लोगों का काफी सहयोग मिला। इस थाना क्षेत्र के लोग बहुत ही अच्छे और व्यवहार कुशल हैं।सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष किशोर कुमार भी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और लोग अपनी समस्या का उनसे मिलकर हल करेंगे।चौसा थाना के सभी स्टाप का शुक्रगुज़ार हूँ कि मेरेे सहयोग में कदम कदम मिलाकर चले। यह पुलिस की नौकरी है आना जाना तो बना रहता है। जो हम एक कर्तव्य के लिए सिखाए गया है उसे निष्ठा के साथ करना चाहिए।मेरी यही तो इच्छा है कि कानून कायम रहे अपराध का खात्मा हो।
अवर निरीक्षक रणवीर कुमार,प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अमित रंजन, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह, जयकृष्ण यादव,डीके ठाकुर, युवा समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता उर्फ विदुर जी,साहित्यकार संजय कुमार सुमन,कार्यपालक सहायक आशीष कुमार,मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम,पत्रकार संजय कुमार,आरिफ आलम,कुमार साजन,ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार,आशुतोष कुमार, रतन कुमार,राजेश पासवान, शंकर पासवान, मनोज कुमार,डीलर संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान मौजूद थे।
थाना क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।अपराध पर अंकुश लगाने को पहली प्राथमिकता होगी। कोई व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर बिना किसी संकोच के थाना पर आये उसे हरसंभव मदद किया जाएगा।अपराधियों की जगह जेल में होगी। आम जनता के बीच कानून व्यवस्था व पुलिस में विश्वास पैदा करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जुआ तथा चोरी छिपे शराब के अवैध कारोबार में लिप्त धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पुलिस और जनता के बीच अच्छी दोस्ती निभाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।रात में वे स्वयं गश्त की मानिटरिंग करेंगे। वे आम आदमी की तरह शहर में घूम कर देखेंगे कि कानून व्यवस्था का क्या रूप है।
किशोर कुमार,थानाध्यक्ष