Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

लूटपाट में असफल अपराधियों ने बीच बाजार में गोली फायर करते हुए फरार

- Sponsored -

उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज मुख्यालय बाजार से शुक्रवार की रात्रि करीब 9:00 बजे दिव्यांग व्यवसाई वैद्यनाथ कुमार चौधरी अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था कि अचानक दुर्गा स्थान मुख्य मार्ग की ओर से दो बाइक पर सवार 5 कि संख्या में अपराधियों ने सरकारी अस्पताल से कुछ आगे व्यवसायी के पुत्र के हाथ से झोला झपटना चाहा कि अपराधियों का गांङी फिसल गई। दोनों पिता पुत्र शोर मचाने लगे तो आसपास के लोगों ने दो अपराधियों को धर दबोचा।

विज्ञापन

विज्ञापन

अपराधियों ने जब अपने आपको घिरा हुआ महसूस किया तो फिर अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत फैलाकर भाग निकला। स्थानीय लोगों पुलिस को सुचना दी। पुलिस त्वरित गति से घटना स्थल पर पहुँचा पर तब तक अपराधी भाग चुके थे। फिर भी कुछ दूर तक पुलिस ने पीछा किया खोजबीन की पर पता नहीं चल पाया। दिव्यांग व्यवसाई वैद्यनाथ ने बताया कि हम अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर जा रहा था। लूट की मंशा से अपराधियों ने हमारे पुत्र के हाथ में जो सामान था उस पर झपट्टा मारा था। गाड़ी फिसलने की वजह से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...