Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई चौसा का चुनाव संपन्न

जनता उच्च विद्यालय चौसा के वरीय शिक्षक सुभाष चंद्र आजाद बने अध्यक्ष,सभी निर्विरोध निर्वाचित एक दूसरे को फूल माला पहना कर दी बधाई

- Sponsored -

चौसा,मधेपुरा/माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मधेपुरा के प्रखंड चौसा इकाई का चुनाव जनता उच्च विद्यालय चौसा में कराई गई। जिसमें सभी पदों के पद के लिए सभी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पीठासीन पदाधिकारी राजनंदन उच्च विद्यालय प्रतापगंज मुरलीगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड इकाई का चुनाव आज सोमवार को जनता उच्च विद्यालय चौसा परिसर में संपन्न कराया गया। जिसमें से सभी उम्मीदवारों ने सर्वसम्मति से सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित चुना ।जिसमें कि राज्य पार्षद पद के लिए जनता उच्च विद्यालय चौसा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दयानंद यादव,जिला पार्षद के 3 पद पर क्रमशः रघुनाथ विधा मंदिर कलासन के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव,गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर के शिक्षक डाक्टर रविंद्र कुमार यादव, गोकुल भगत उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशि शेखर सुधाकर चुने गए जबकि चौसा प्रखंड अध्यक्ष के लिए जनता उच्च विद्यालय चौसा के वरीय शिक्षक सुभाष चंद्र आजाद, उपाध्यक्ष गोकुल भगत उच्च विद्यालय के शिक्षक पंकज गुप्ता, जनता उच्च विद्यालय चौसा की शिक्षिका नमिता कुमारी केसरी, प्रखंड सचिव के लिए रघुनाथ विद्या मंदिर कलासन के शिक्षक विजय कुमार राम को दोबारा चुना गया है।प्रखंड कोषाध्यक्ष के लिए रघुनाथ विद्या मंदिर कलासन के ही शिक्षक ज्ञान प्रकाश को चुना गया जबकि प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर के लिपिक अबुल कलाम आजाद,जनता उच्च विद्यालय चौसा के लिपिक विधाघर कुमार, रघुनाथ विद्या मंदिर कलासन् के लिपिक अमरेंद्र कुमार और अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार,अनुमंडल परिषद सदस्य के रूप में कमलेश कुमार मरांडी, जिनेश्वर मंडल, पंकज गुप्ता, विजय कुमार, सुशील कुमार दास को निर्विरोध चुना गया।पीठासीन पदाधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित कर सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रमाण प्रदान किया गया।मालूम हो कि चौसा प्रखंड में माध्यमिक शिक्षक संघ के लिए कुल मतदाता 51 हैं जिसमें एक आजीवन मतदाता भी हैं।निर्वाचित घोषित होने के बाद सभी ने एक दूसरे को फूल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर शिक्षक ब्रजकिशोर प्रसाद, नौशाद आलम, कुमार संजीव, अभिषेक विद्यार्थी, नौशाद आलम मीडिया,आदेशपाल सरिता कुमारी, नाइट गार्ड वीरेंद्र कुमार पासवान, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव समेत दर्जनों की संख्या में माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न उच्च विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...