Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा जिले के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा विसर्जित, प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ विजयादशमी

नम आंखों से दी गई मां भगवती को अंतिम विदाई,विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मौजूद थे भारी संख्या में सुरक्षा बल

- Sponsored -

चौसा/उदाकिशुनगंज/मुरलीगंज@मधेपुरा संवाददाता

चौसा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा के अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।प्रतिमा विसर्जन के साथ ही विजयादशमी का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्द माहौल में संपन्न हो गया।

प्रतिमा विसर्जन से पूर्व मां दुर्गा की पूजा की गई। वहीं परंपरा अनुसार भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और माथे पर जय माता दी की पट्टी बांधा। इस दौरान माता रानी के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल के साथ चौसा थानाध्यक्ष रविश रंजन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
मेला को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में स्थानीय प्रशासन और दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओ की भूमिका सराहनीय रहा। बैंड बाजे के साथ विसर्जन के लिए निकाली गई देवी दुर्गा, काली, लक्ष्मी, सरस्वती, गणोश और कार्तिक के प्रतिमाओ को सर्व प्रथम मंदिर परिसर के चारों तरफ परिक्रमा कराया गया। आदर्श नगर, चौसा बस्ती, लालजी नगर, मुख्य बजार, मुरली चौक, अस्पताल चौक, खोखन टोला होते हुए कृष्ण टोला के पोखर में प्रतिमा को विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल मुनका, सचिव सुर्य कुमार पटवे, कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम अग्रवाल, अंबिका गुप्ता, चनदेशरी साह, चमकलाल मेहता, बिनदेशरी पासवान,मृत्युंजय कुमार भगत, सचिन कुमार बंटी, गजेंद्र यादव, अरविंद यादव, भूपेंद्र पासवान, रफीक आलम, राजकिशोर पासवान, अनिल पौद्दार, हरी अग्रवाल, मनोज पासवान,प्रो मनोज यादव,आफताब आलम,महेंद्र साह,अमित ठाकुर, झावर मेहता, गुड्डू मुनका, संतोष पासवान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) संवाददाता के अनुसार उदाकिशुनगंज मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान जहां विजयादशमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही मां भगवती के विसर्जन को लेकर लोगों की अचानक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा परा ‌। वही मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता द्वारा सभी श्रद्धालुओं को निर्देश देते हुए ।शांतिपूर्ण तरीके से मां की अंतिम विदाई कर जल प्रवाह किया गया। मौके पर खूब लगे जय मां दुर्गे के जयकारे झूमते रहे उदाकिशुनगंज वासी। कहा जाता है इस वर्ष अगले बरस से भी श्रद्धालुओं की संख्या काफी थी। रास्ते में माता रानी की प्रतिमा जिस रास्ते से जाती थी। महिला बच्चे बूढ़े सभी छत पर से माता रानी को फूल बरसाते हुए दिखे। अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्र गांवो से लोग आए हुए थे। दुर्गा स्थान से लेकर बैंक चौक एवं पोखर तक एक भी रास्ता श्रद्धालुओं के बिना नहीं था खाली दिखा

मुरलीगंज, मधेपुरा संवाददाता के अनुसार रविवार को देर शाम मुरलीगंज थाना अंतर्गत 18 दुर्गा मंदिर परिसर से शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा माँ को दी गई विदाई।सभी जगह पुलिस के द्वारा मुस्तैद के साथ जिले के इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार व थाना अध्यक्ष किशोर कुमार अपने एसआई मनोज कुमार व महिला पुलिस बल के साथ मुरलीगंज दुर्गा मंदिर परिसर से विसर्जन करा रहें थें।वही इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से दूरभाष के माध्यम लगातार मेला समिति से फोन पर बात कर विसर्जन करवाने का काम कर रहे थे। हालांकि सभी जगह से शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन करवाया जा रहा था। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया प्रखंड में करीब अट्ठारह जगह प्रतिमा बैठाया गया है।सभी जगह पुलिस टीम के माध्यम से जानकारी मिल रही हैं शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन हो रहीं हैं। कुछ कुछ जगहों हो गया कुछ बाकी है।कहीं कोई हताहत की खबर नहीं है सभी जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे।लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मां को दी अंतिम विदाई कहीं कोई ठेस ना लगने दिया मां की दुआ अपरंपार लोगों के उपर दिखे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...