Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

BNMU के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह को मिला राइजिंग स्टार अवॉर्ड

नोबेल रिसर्च एकेडमी पांडिचेरी के द्वारा किया गया है सम्मानित

- Sponsored -

रविकांत कुमार/कोसी टाइम्स /मधेपुरा/भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, नॉर्थ केंपस, के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह को नोबेल रिसर्च एकेडमी पांडिचेरी के द्वारा सत्र 2020-21 का “राइजिंग स्टार अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है ।

गौरतलब हो कि यह अवार्ड इन्हें एकेडमी द्वारा ‘उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। डॉ राजकुमार सिंह पिछले 25 वर्षों से लेखन कार्य में व्यस्त हैं तथा अब तक इनकी 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है, जिसमें जर्मनी तथा मॉरीशस से प्रकाशित पुस्तकें भी शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इनकी अगली पुस्तक ‘Pandemic Covid-19: Major effects and Side effects’ भी नई दिल्ली के आगु पब्लिकेशन से वर्ष 2021 में प्रकाशित हो रही है। इसके अतिरिक्त देश एवं विदेश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं एवं दैनिक समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ आलेख भी 600 से अधिक प्रकाशित हो चुके हैं। देश एवं विदेशों के करीब 20 पत्र-पत्रिकाओं के संपादक मंडल में भी इनका नाम दर्ज है।

डॉ सिंह को यह चौथा अवार्ड मिला है, इससे पूर्व इन्हें इनके शोध एवं प्रकाशन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए वर्ष 2018 में वेस्ट एकेडीमिशियन अवॉर्ड 2019 में,तथा बेस्ट रिसर्चर इन सोशल साइंस अवॉर्ड , एवम अगस्त 2019 में ही चेन्नई की एक एकेडमी द्वारा ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ दिया जा चुका है।

डॉ सिंह को यह अवार्ड मिलने से राजनीति विज्ञान विभाग के रिसर्च स्कॉलर सारंग तनय ने बधाई दी है। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...