Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

डॉo बिमल बने झंझारपुर विधानसभा के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

- Sponsored -

राजेश डेनजील/नवहट्टा, सहरसा/ सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के डरहार पंचायत गोविंदपुर निवासी डॉ विमल कुमार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य में शामिल किया गया साथ ही डॉ विमल को झंझारपुर विधानसभा का विधान सभा चुनाव प्रभारी भी मनोनित किया गया है .

विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के द्वारा भाजयुमो प्रदेश कमेटी में डॉ विमल कुमार को झंझारपुर विधानसभा का चुनाव प्रभारी मनोनीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की प्रचार प्रसार एवं बूथ स्तरीय कमेटी गठित कर पार्टी के हित में काम करने का जिम्मेदारी दी गयी .इस दौरान डॉ विमल ने बताया कि पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दी गयी है उसे पूरी तन्मयता से साथ करेंगे और पार्टी के मजबूती के लिए कार्य करेंगे.

झंझारपुर विधानसभा के प्रभारी मनोनीत किए जाने पर पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश नेता शशि शेखर सम्राट, पंकज ठाकुर, अभिषेक वर्धन, हरेराम यादव, उमेश यादव, रमेश कुमार शर्मा, पंकज पाठक,मो लाल,शुभम सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए पार्टी के कुशल नेतृत्व में कार्य करने की शुभकामनाएं व्यक्त किया.

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...