Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

बगीचे से युवक का शव बरामद, परिजनो ने जताया हत्या की आशंका

- Sponsored -

अमन कुमार/सहरसा,बिहार/ जिले के बनगाँव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बगीचे से लावारिस हालत में एक पच्चीस वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चैनपुर गांव निवासी दीपक कुमार ठाकुर के रूप में की गई है। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने बेरहमी से पिटाई करते हुए चाकू से हमला कर हत्या कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के सम्बंध में मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक दीपक कुमार झा बीते कल अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस घर नही लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की जिसके बाद आज सुबह गांव के ही नीलकंठ मंदिर के कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में उसका शव पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...