Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

दरभंगा:महिलाओं के जीवन में स्वच्छता के जरुरत पर कार्यशाला का आयोजन

योजनाओं की जानकारी के आभाव में लोग सरकारी लाभ से वंचित हो जाते हैं-कैप्टन जयशंकर झा

- Sponsored -

सेनेटरी पैड उपयोग की अपील

कोसी टाइम्स ब्यूरो@दरभंगा

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य, राष्ट्रीय मंत्री व प्रभारी बिहार प्रदेश बिनोद कुमार झा अधिवक्ता के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान और कौशल्यासेवा फांउडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दरभंगा जिले में महिलाओं के जीवन में स्वच्छता के जरुरत पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा कौशल्यासेवा फांउडेशन के द्वारा महिलाओं को सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। साथ साथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।


कौशल्यासेवा फांउडेशन के चेयरपर्सन डॉ नेहा जयशंकर झा द्वारा मासिक धर्म के दौरान रखे जाने वाली सावधानियों के दौरान स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा गया और बताया गया कि ऐसा ना करने से यूटीआई इंफेक्शन सहित कई बीमारियां हो सकती है तथा कभी-कभी प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।उन्होंने फोटो के माध्यम से मासिक धर्म के दौरान रखे जाने वाली सावधानियों और स्वच्छता के बारे में बताया तथा उस दौरान किस प्रकार का आहार लेना चाहिए इस पर भी विस्तृत जानकारी दी।
जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान समस्तीपुर , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन झा ने
महिलाओं एवं छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए मासिक धर्म के संबंध में स्वच्छता अपनाने की सलाह दी गई। मौके पर उनके द्वारा सेनेटरी पैड को अपनाने पर बल दिया गया।उन्होंने बताया कि भारत में माहवारी आने पर हर साल 2 करोड़ से ज्यादा बालिकाएं स्कूल जाना छोड़ देती हैं। जबकि भारत में 88 फीसद महिलाएं सेनेटरी पैड इस्तेमाल नहीं करतीं। भारत में माहवारी आने पर चार में से एक बालिका स्कूल जाना छोड़ देती है। ग्रामीण भारत में केवल 2 प्रतिशत बालिकाएं ही पैड का इस्तेमाल करती है। भारत में हर साल 60 हजार महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो जाती है जिसमें 40 हजार माहवारी के अस्वच्छ प्रबंधन से होता है। भारत में 70 प्रतिशत प्रजनन संबंधी रोगों का कारण है अस्वच्छ माहवारी प्रबंधन है। भारत में लगभग 12 करोड़ किशोरियां अस्वच्छ माहवारी से होने वाले रोगों से पीड़ित हैं। भारत में 71 प्रतिशत किशोरियों को मासिक धर्म के बारे में जानकारी उनके किशोरावस्था से पहले नहीं होती।


प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जयशंकर झा ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। भारत सरकार द्वारा जनता के हित में कई सारी योजनाएं चला रखी है लेकिन योजनाओं की जानकारी के आभाव में लोग सरकारी लाभ से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का दायित्व हमारे कंधे पर है जिसे हम पूरी निष्ठा से निभायेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जयशंकर झा, प्रदेश आईटी संयोजक बिहार चन्दन कुमार मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा झा, समाज सेविका , मशरूम प्रशिक्षक, ग्राम पंचायत राज सरपंच श्री मती माधवी देवी, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान समस्तीपुर , महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कंचन झा, जिला महामंत्री हिमांशु मिश्रा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह, महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती अन्नु पोद्दार, महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता श्रीमती पुजा मिश्रा, श्रीमती रंजना देवी , श्रीमती आशा देवी एवं बहुत सारे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...