Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरो में माता का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धलुओं की भीड़

- Sponsored -

राजीव कुमार/गम्हरिया. मधेपुरा/ दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में चहल कदमी बढ़ गई है। अहले सुबह से ही पूजा पंडालों में खासकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती हैं। जबिक संध्या के समय मेला परिसर में भक्तजनों की अपार भीड़ लग जाती है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माता दुर्गा के गीत से प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। भक्ति भाव में श्रद्धालु सरोवार हो रहा है। क्षेत्र के भक्त जन नए नए परिधानों में माता की पूजा अर्चना करते हुए दिखते हैं। दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष अमित कुमार रॉय ने बताया कि मेला में बिधि व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर सभी मेला लगने वाले स्थानों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में आठ जगह पूजा पंडाल बना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है।बताया गया की बभनी में दो जगह,एकपराहा में एक जगह, जीवछपुर में एक जगह, गम्हरिया में दो जगह, और कौरिहार में दो जगह मां का भव्य पूजा अर्चना की जाती है। वही गम्हरिया बस स्टैंड के समीप पासी टोला में एक बच्चों के द्वारा मां दुर्गा का प्रतिमा खुद निर्माण कर पूजा अर्चना की जा रही है। जो एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...