Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर चौसा में शोक सभा आयोजित, भारत रत्न देने की मांग

उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की

- Sponsored -

कुमार साजन@चौसा, मधेपुरा 

भारत रत्ना डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार मंच चौसा परिसर में लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन कर उनके लिए उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राजकिशोर पासवान, राजेश पासवान,पवन पासवान, अरुण पासवान, लालू पासवान, मनोज पासवान, शोभाकांत पासवान, मदन किशोर शर्मा, जयप्रकाश मंडल, जितेंद्र सिंह बादल, मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार बंटी, उप मुखिया अमित कुमार ठाकुर, गौतम भगत, सिकंदर पासवान, अरविंद आनंद,मृत्युंजय कुमार भगत, विजय पासवान,अंकित कुमार,भूषण पासवान,दुलारचंद पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। इस मौके पर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने स्वर्गीय रामविलास पासवान पर एक स्वरचित कविता का वाचन किया।

युवा समाजसेवी मनोज राणा,मृत्युंजय कुमार भगत ने कहा कि पांच दशक तक लगातार राजनीति के शिखर पर रहे 74 वर्षीय रामविलास पासवान कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे देश के ऐसे पहले नेता हैं जो आठ बार लोकसभा, दो बार राज्य सभा और छह प्रधानमंत्री के साथ आधा दर्जन से अधिक विभाग में मंत्री रह चुके थे। वे दलित समाज के एक महान नेता के साथ साथ एक स्वच्छ और बेदाग छवि के रुप में जाने जाते रहे।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता अरविंद आनंद ने कहा पासवान जी का स्वभाव बहुत ही सरल था। वे नेक दिल के इंसान थे। राज किशोर पासवान ने कहा कि श्री पासवान के निधन से भारत की राजनीति का एक ध्रुव तारा अस्त हो गया जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस मौके पर अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने भारत सरकार से दिवंगत रामविलास पासवान को भारत रत्न की उपाधि देने एवं चौसा प्रशासन से चौसा में उनकी स्मृति में एक मोहल्ले का नामकरण करने की मांग की।

लोक जनशक्ति पार्टी चौसा ने आयोजित किया सर्वदलीय शोक सभा

लोक जनशक्ति पार्टी चौसा के बैनर तले लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर स्थानीय पार्टी कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में स्व पासवान के तेल क्षेत्र में पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।शोक सभा में सभी पार्टियों के कार्यकताओं ने भाग लिया। शोक सभा की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन ने की।


लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन ने स्व पासवान के निधन को बिहार की राजनीति की अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जिस भी विभाग के मंत्री रहे अपनी अमिट छाप छोड़ी और हमेशा पूरे देश और बिहार के लिए काम किया।उनके योगदान को बिहार की जनता कभी भूल नहीं सकती है। पासवान एक ऐसे दलित नेता थे जो हमेशा समाज के सभी वर्गों से समन्वय और तालमेल बैठा कर अपनी राजनीति करते रहे।बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर अंबिका प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रामविलास पासवान जी को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा, जो गरीबों, वंचितों और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज बने। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

आफताब आलम ने कहा कि वे हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रामविलास पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
इस मौके पर मुखिया संतोष साह,सुगन पासवान, बिपीन पासवान,बीस सूत्री के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर अंबिका प्रसाद गुप्ता,सच्चिदानंद सिंह जीवन शर्मा बीजेपी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह,विनोद पाटिल,विजय पासवान,शोभाकांत पासवान,आफताब आलम,सनौवर हुसैन,राजद नेता शशि कुमार यादव,गुलामनबी आजाद,सिकन्दर पासवान,सुशील यादव, मो रिजवान आलम,सदानंद सिंह,आशुतोष कुमार,चंद्र किशोर पासवान,घनश्याम शर्मा,विजय शर्मा,वीरेंद्र पासवान,दिनेश पासवान ,समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...