Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

चौसा में प्रातः कालीन अर्ध्य से साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ हुआ सम्पन्न

- Sponsored -

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@चौसा,मधेपुरा

आस्था और विश्वास का महापर्व छठ आज रविवार को नेमनिष्ठा के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ। सुबह में चौसा कृषि फॉर्म,कृष्ण टोला पोखर,कोशी डैनेज,लौवालगान,घोषई, कलासन,चिरौरी,मोरसंडा,फुलौत समेत जगहों पर के सभी छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नदियों, पोखर व अन्य जलस्रोतों में स्नान कर व्रतियों ने सूर्यदेव की उपासना की। सूरज की लालिमा दिखने के बाद अर्घ्य अर्पित करने का दौर शुरू हुआ। आस्था और विश्वास की शक्ति के बीच धूप- धुमने की सुगंध से छठ घाटों पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहा। असंख्य उम्मीदों के पूर्ण होने की कामना के साथ श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित किया। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी शामिल थे।

घाटों पर व्रतियों ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर और छठ मइया के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। सुबह की बेला में विभिन्न छठ घाट रोशनी से सराबोर नजर आ रहे थे।पूजा को लेकर सभी जगहों पर खासकर बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला।इतना ही नहीं मन्नतें पूरी होने पर कई उपासक अपने घर से नजदीक के छठ घाट पर दंड प्रणाम करते हुए पूजा पाठ कर भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया। लोगो मे गजब का उत्साह देखने को मिला।लोगो ने माथा पर सुप व अन्य पूजन सामग्री से भरे हुए डाला को लेकर अपने घाट की ओर जा रहे थे। साथ ही साथ महिलाओ ने छठ पूजा का गीत गाती हुई जा रही थी छठ की गीत गली गली में बज रही थी जिससे कि चौसा में पूर्ण रूप भक्तिमय का माहौल बना हुआ था।लोगो के मन्नते पूरी होने पर दंड प्रणामयम देते हुई घाट पर पूजा पाठ कर भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया।मौके पर विभिन्न जगहों पर लोगो ने प्रतिमा बैठाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया था जिसमे में की कलाकरो ने अपनी कला व एक से बढ़ कर एक छठ गीत पर उपस्थित लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।

 

दो दिवसीय नाटक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

लोक आस्था का महापर्व छठ के शुभ अवसर पर कृष्णटोला स्थित छठ घाट पर दो दिवसीय नाटक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री कृष्णनाट्य कला परिषद चौसा की ओर से जिंदा जला दूंगा नाटक की प्रस्तुति की गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक हिंदी एवं भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाये।

कृष्णटोला में ही नवयुवक छठ पूजा समिति की ओर से माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिव शक्ति जागरण म्यूजिक ग्रुप के कलाकार राजीव राज,हेमाराज, पूनम राज,आशीष मिश्रा, कृष्णा सागर, श्रावणी माही द्वारा कई भक्ति गीतों को प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने फीता काटकर किया माता जागरण के सफल कार्यक्रम में सनोज यादव, मुकेश कुमार, विनोद भगत, मनोज कुमार, राम लखन कुमार, सोनू कुमार, अमृत्य कुमार, मुन्ना सर्विस सेंटर आदि की भूमिका रही।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

उधर प्रखंड प्रशासन की ओर से जगह जगह घाट पर बेरिकेटिंग कर लोगो को ज्यादा पानी मे जाने से रोक लगा दिया था तथा आवश्यकता के अनुसार मोटरवोट के साथ साथ गोटाखोर को तैनात किया था ।जगह जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी के साथ अन्य भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी को भी मौजूद किया गया था।स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लगातार अपनी पूरी टीम के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहे।मौके पर बीडीओ रीना कुमारी,सीओ आशुतोष कुमार,प्रभारी थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक,पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार गुप्ता, बलराम सिंह, पुलिस सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार अमल, उमेश कुमार,प्रदीप कुमार,हबी बुल्लाह अंसारी, सांख्यिकी पदाधिकारी दीपक कुमार एवं तमाम प्रशासनिक अधिकारी और कर्मी पेट्रोलिंग करते रहे।

कृष्ण टोला में बनाया गया था मॉडल घाट

चौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि कृष्ण टोला तालाब को मॉडल तालाब बनाया गया।जिसे आकर्षक तरीके से सजाया गया है और महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंज रूम भी बनाया गया है। यहाँ स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूर्यदेव की मूर्ति भी स्थापित की गई।इसके अलावे कृषि फॉर्म चौसा,फुलौत,लौआलगान में भी सूर्यदेव की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...