Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

चिराग पासवान ने अररिया जिला अध्यक्ष से किया चर्चा

- Sponsored -

मेराज खान/अररिया/ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अररिया के लोजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार, लेबर सेल जिलाध्यक्ष मजहर आलम, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो मोकारीब, आई टी सेल जिलाध्यक्ष अमित पासवान, और महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष खुशबू सिंह से विडियो कौनफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ कर बात किया । इस दौरान उन्होंने कोरोना  महामारी और सैलाब की जानकारी ली और लोजपा के सभी कार्यकर्ता को जनता के साथ खड़े रहने का एवं उनके मदद का निर्देश दिया। चुनाव के संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम तो वर्तमान हालात में बिहार में चुनाव नहीं चाहते हैं क्योंकि अभी जनता को चुनाव से ज्यादा राहत और बचाव की जरूरत है, लेकिन यह तय करना चुनाव आयोग का काम है। लोजपा किसी भी वक्त किसी भी स्वरुप में चुनाव के लिए तैयार है क्योंकि हमारा उद्देश्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है। सिर्फ नली गली से बिहार की जनता संतुष्ट नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने  कहा बिहार में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि इस बार उम्मीदवार की पैराशूट लैंडिंग की कल्पना न करे कोई। जो पार्टी में है और जो पार्टी के विकास के साथ जनता की सेवा कर रहा है वहीं उम्मीदवार होंगे। अररिया लोजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार ने कहा सप्ताह के भीतर ही अररिया के समस्याओं से राष्ट्रीय नैतृत्व को अवगत कराएंगे और अररिया में संगठन, चुनाव और गठबंधन से संबंधित बातों से अवगत कराएंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...