Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बॉलीवुड सिंगर सलोनी भारद्वाज का नया गाना ‘पत्‍थर दिल है जमाना’ हुआ वायरल

- Sponsored -

कोसी टाइम्स डेस्क / देश आज कोविड 19 के कारण लॉक डाउन की स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में सिनेमा इंडस्‍ट्री भी पूरी तरह से खामोश है। लेकिन इसी खामोशी के बीच बॉलीवुड सिंगर  सलोनी भारद्वाज का नया गाना यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। गाने के बोल हैं – पत्‍थर दिल है जमाना/जब चोट लगे तो जाना/खुदगर्ज सनम होते हैं/ हम याद में उनके रोते हैं – वो चैन से घर में सोते हैं। यह गाना यूट्यूब चैनल मैड4म्‍यूजिक पर रिलीज किया गया है। इस गाने में लिरिक्‍स और म्‍यूजिक दीपक भारद्वाज का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस बारे में सलोनी भारद्वाज का मानना है कि उनका यह सैड सौंग यूथ को खूब पसंद आने वाला है। इस गाने के लिरिक्‍स बेहतरीन हैं। गाना श्रोताओं के दिल को छू लेने वाला है। यही वजह है कि रिलीज के बाद अब यह वायरल हो रहा है और अब तक इसे 300,889 से अधिक लोग देख चुके हैं। गाना तेजी से वायरल हो रहा है और हिंदी म्‍यूजिक लवर्स को पसंद आ रहा है। यह उनके लिए हर्ष की बात है। उन्‍हें उम्‍मीद है कि उनका यह गाना चार्टबस्‍टर होगा। इसके लिए वे अपने ऑडियंस का आभार भी व्‍यक्‍त करती हैं।

आपको बता दें कि सलोनी के इस गाने के प्रोग्रामिंग मृणमय शर्मा का है। रिकॉर्ड मिक्‍स दीपक भारद्वाज ने किया है। डीओपी गोविंद झा और लाइट व प्रोडक्‍शन राकेश झा का है। प्रोड्यूसर पिंकी धलीवाल हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...