Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया : जोगबनी में मिले दो कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अब भी उदासीन

- Sponsored -

जोगबनी/अररिया/ अभी तक कोरोना के प्रभाव से अछूता रहे सीमावर्ती शहर जोगबनी में भी दो लोगो के पॉजिटिव आने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। जिस मोहल्ले से ये दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उस इलाके को सील करना तो दूर स्थानीय प्रशासन को इस बात की खबर भी नही है की दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जो दो व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये है उनमें से एक जोगबनी के पॉश इलाके पटेल नगर वार्ड संख्या 13 तथा दूसरा पॉजिटिव माहेश्वरी वार्ड संख्या 17 में पाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इनके कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में पाया गया कि एक युवक दिल्ली से नेपाल जाने के लिये जोगबनी पहुंची अपनी बहन के संपर्क में आया था। जब उसकी बहन की जांच नेपाल में की गई तो वहां वो कोरोना संक्रमित पाई गई। जिसके बाद उसके संपर्क में आए उसके भाई तथा उसके दोस्तों ने जांच करवाई तो दो लोग संक्रमित पाए गये। वही स्थानीय लोगो का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे उसके दोस्त खुले आम बाजार में घूम रहे है जिससे लोग दहशत में है।

वहीँ जोगबनी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक इस संबंध में हमे कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और किसी भी एरिया को सील करने का फैसला स्थानीय प्रशासन द्वारा नही किया जा सकता है। जिलाधिकारी से निर्देश मिलने के बाद ही हम किसी भी एरिया को सील कर सकते है। वही प्रशासन के ढिलमुल रवैये से स्थानीय लोग दहशत में है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...