Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अररिया : फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया ह-त्या का आरोप

- Sponsored -

अररिया- घर में फंदे लटका विवाहिता का शव मिलने के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। घटना अररिया नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर वार्ड संख्या 08 की है। बताया जा रहा है की पति पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली है। वहीं दूसरी ओर मृतिका के परिजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम कल्याणी कुमारी जो शंकर कुमार झा पटेगना की पुत्री है। जिसकी शादी अररिया नगर थाना क्षेत्र के ओम नगर में हुई थी। लड़की पक्ष का आरोप है कि उनकी पुत्री के साथ प्रायः मारपीट और दुर्व्यवहार होता रहता था। घटना के बाद से ही मृतका के पति और ससुर घर से फरार बताए जा रहे हैं।

लड़की के सास रभा देवी ने कहा कि रात को पति पत्नी के बीच नोकझोंक हुई थी पर ये हो जाएगा इसका अंदाजा नहीं था। नगर थाना पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका की सास रभा देवी को नगर थाना पुलिस हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। महिला की मौत कैसे हुई, हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...