Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया: भरगामा में श्री रामचरितमानस यज्ञ को लेकर 2 फरवरी को होगा ध्वजा रोपन व भूमि पूजन

मानस यज्ञ में अपेक्षित सहयोगी को सहयोग करने का आग्रह

- Sponsored -

अंकित सिंह@भरगामा,अररिया

विज्ञापन

विज्ञापन

अररिया जिला के भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर के पवित्र धरती पर आगामी तीन मार्च से सात मार्च तक होने वाली श्री रामचरितमानस यज्ञ को लेकर कल यानि की 2 फरवरी मंगलवार को शंकरपुर के धरती का होगा भूमि पूजन व ध्वजा रोपन। जानकारी अनुसार मानस यज्ञ को सफल बनाने हेतु। अखिल भारतीय मानस प्रचार-प्रसार संघ के महामंत्री श्री भोलानाथ किंकर जी महाराज पहली बैठक 5 अक्टूबर 2020 को शंकरपुर के पवित्र धरती पर किया था। इस बैठक में हजारों की संख्या में मानस प्रेमियों ने भाग लिया था। महाराज ने सभा के माध्यम से यज्ञ को सफल बनाने हेतु कई दिशा-निर्देश दिए। तथा 2016 में शंकरपुर के धरती पर सम्पादित यज्ञ में अपेक्षित सहयोगी का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। एवं 3 मार्च 2021 को प्रस्तावित मानस यज्ञ में भी अपेक्षित सहयोगी को सहयोग करने का आग्रह किया। एवं संयोजक का घोषणा संत श्री प्रेमदास जी महाराज महात्यागी अयोध्या,संत श्री मुरारी दास जी महाराज त्यागी पूर्णिया,दिव्यप्रकाश यादवेन्दु जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या (07) भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह बब्बन,भरगामा के पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह,राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाजसेवी अजय झा,भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष सुराना,फारबिसगंज हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र सिंह,मुरली सिंह वरीय भू-मापक पूर्णिया,हेमेंद्र नारायण सिंह पूर्व मुखिया मिरदौल,जवाहर प्रसाद सिंह पूर्व मुखिया गिरीधरपट्टी,सच्चिदानंद सिंह पूर्व मुखिया जयनगर,संतोष सिंह मुखिया पिठोरा,सत्यम सिंह मुखिया गोखलापुर इस प्रकार करते हुए सभा को समाप्त किया। इसी कड़ी में पूज्य संत श्री किंकर जी महाराज ने सभा में उपस्थित सभी सदस्य तथा सहयोगी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं आशीर्वाद दिया।

ज्ञातव्य हो कि पूज्य संत श्री भोलानाथ किंकर जी महाराज अपने जीवन के अंतिम बैठक शंकरपुर के पवित्र धरती पर करके अपने दैहिक शरीर को त्याग कर ब्रह्मलीन हो गये। इस महायज्ञ को सफल बनाने हेतु शंकरपुर के ग्रामवासी ने जिला सहित प्रखंड एवं पंचायत वासियों से विनम्र निवेदन करते हुए श्रद्देय किंकर महाराज को श्रद्धांजली देते हुए यज्ञ का सफल आयोजन करने हेतु सहयोग करने का आग्रह किया। मिली जानकारी अनुसार ध्वजा रोपन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह,नरपतगंज के भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...