Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया : मुखिया के भांजे की गोली मारकर ह-त्या

- Sponsored -

अररिया / नरपतगंज प्रखंड की गौड़राहा बिशनपुर पंचायत मुखिया अमरेंद्र यादव के 28 वर्षीय चचेरे भांजे शिवशंकर उर्फ सिटू यादव की बुधवार की रात लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते हीं फारबिसगंज एसडीपीओ मनोज कुमार और नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

छातापुर-परवाहा मुख्य मार्ग पर बरियारपुर छोटी नहर पुल के पास सिटू का शव बरामद हुआ। घटना स्थल से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही उसका घर है। मृतक के पिता रामप्रकाश यादव उर्फ उपेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र के मोबाइल पर किसी ने फोन कर करीब 10 बजे रात में बुलाया था। उसने बताया कि गांव के कृत्यानंद यादव व उनके एक साथी तामगंज निवासी गुलशन यादव ने सूचना दी कि विजय बहरदार, प्रमोद मंडल व सर्वेश यादव सहित आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर सिटू यादव की लाठी-डंडे से पिटाई कर रहे थे। दोनों पूर्णिया से बाइक से आ रहे थे।

मृतक के पिता के आवेदन पर पुलिस उपरोक्त नामजद व अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है। घटनास्थल पर से पुलिस को मृतक का मोबाइल नहीं मिला। पुलिस मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल भी निकाल रही है

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...