Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया : हरियाली अभियान को गति प्रदान कर रही है जीविका दीदी

- Sponsored -

अररिया | “हरित जीविका, हरित बिहार” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर जीविका दीदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल, जीवन ,हरियाली अभियान में काफी सहयोग कर रही है। जीविका दीदी को पौधा वन विभाग के द्वारा मुफ्त में दिया जा रहा है। प्रखंड के सभी पंचायतों में जीविका दीदीओ के माध्यम से वृक्षारोपण किया जाना है। इसी क्रम में शनिवार को तीन पंचायतो क्रमशः पेचेली, सुखसेना तथा पकड़ी पंचायत में तथा रविवार को देहटी उत्तरी, कनखुदिया तथा बरदबट्टा पंचायत में जीविका दीदीओ को पौधा दिया गया। पौधों में फलदार तथा लकड़ी वाले पौधे भी शामिल है। जैसे आम, जामुन, कटहल, अमरुद, आवंला तथा महोगनी किस्म के पौधे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि जीविका परियोजना का एक मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण कर पर्यावरण में सुधार लाना भी है। इसी क्रम में सुखसेना में 880, पेचेली में 880, पकड़ी में 1050, डेहटी में 517, कनखुदिया 540, तथा बरदबट्टा पंचायत में 449 सदस्यों को पौधा दिया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...