Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अररिया : पति पत्नी में हुआ विवाद, पत्नी की गला रेता खुद भी किया सुसाइड की कोशिश

- Sponsored -

मेराज खान /अररिया/ जिला अंर्तगत रानीगंज थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी कलावती नगर वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार को पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति पत्नी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये । जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने रानीगंज पुलिस को दी । घटना सूचना मिलते ही रानीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच गम्भीर रूप से घायल दम्पति को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया जहाँ चिकत्सकों द्वारा गम्भीर रूप से घायल पति पत्नी का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णियां रेफर कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि प्रमोद झा उम्र लगभग 48 वर्ष अपनी पत्नी मीरा देवी वैशाली जिला निवासी अपने तीन बच्चों के साथ कलावती नगर में रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार आये दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होते रहता था। शुक्रवार को सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में खूब झगड़ा हुआ। कहा जाता है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति प्रमोद ने एक तेज धारदार दबिया से अपनी पत्नी का गला रेत दिया बाद में खुद ही अपने गले पर भी दबिया ले मार कर लहूलुहान हो गया। घर में बच्चों के रोने चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रनिगंज पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहाँ से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...