Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

अररिया : ससुराल में मिला युवक का शव

- Sponsored -

राजा वर्मा/फारबिसगंज /अररिया/ शनिवार की सुबह ससुराल में एक युवक की शव मिलते ही सनसनी क्षेत्र फैल गई। इस सम्बन्ध में मृतक के पिता शब्बीर इतबारी वार्ड संख्या 15 फारबिसगंज ने स्थानीय थाना में आवेदन देते हुए बताया कि मृतक मासूम अंसारी की शादी फारबिसगंज के हीं वार्ड संख्या 19 दल्लू टोला निवासी इमामुल पिता सकेदुल की पुत्री रूबी खातून से हुई थी। युवक बीते 3 4 दिनों से ससुराल में ही था। शनिवार की सुबह समधी का फोन आया कि मासूम ने पंखा से खुद को लटका कर आत्महत्या कर ली है। तब मैंने तत्काल अपने समाज के गणमान्य लोगों ग़ालिब, इकराम, इमामुल, दिलशाद सहित पुलिस को ई बात की जानकारी दी।सूचना पर स्थानीय थाना से बिमल मण्डल, अरबिंद कुमार सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु अररिया भेजा। इधर आवेदन में मृतक के पिता ने ग्राम हरिपुर थाना फारबिसगंज निवासी साहेराव पिता रुस्तम सहित रूबी खातून, इमामुल, जसमीन, सहजादी को आरोपी बनाया है। जिसमे पुलिस ने इमामुल को तत्काल हिरासत में ले कर पूछ ताछ शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार दल्लू टोला के स्थानीय लोगों ने बीते रात युवक को 9 बजे के करीब केला ले कर ससुराल जाते देखा था। ज्ञात हो कि युवक स्थानीय वीरभान चौक पर सैलून चलता था। मृतक चार भाई में दूसरे नम्बर पर था। थानाध्यक्ष ने घटना के सम्बंध में बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...