Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अररिया : नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए चुने गए अमित कुमार राम

- Sponsored -

अररिया/ जिले के वुशु खिलाड़ी अमित कुमार राम का चयन 29 वें सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए हुआ है। मुजफ्फरपुर में आयोजित सीनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर इसका चयन किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिला वुशु संघ के महासचिव मोहम्मद अली ने बताया कि मुजफ्फरपुर में आयोजित सीनियर राज्य वुशु प्रतियोगिता में जिले को कुल दो मेडल मिले हैं, जिसमें अंडर 56 किलोग्राम वर्ग में अमित कुमार राम को गोल्ड और अंडर 80 किलोग्राम वर्ग के राजू कुमार साह को ब्रांज मेडल मिला है। इसमें गोल्ड मेडल जीतने वाले अमित कुमार राम का चयन मोहाली के चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में आगामी 25 फरवरी को होने वाले 29वें सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि अररिया जिले के लिए यह गौरव की बात है कि अररिया का खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में शामिल हो रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...