Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

भाषा अंगिका के नाम पर दिल्ली सरकार बनाएगी अकादमी बनाएगी

- Sponsored -

कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@दिल्ली 

अंग क्षेत्र के करोड़ों लोगों की भाषा अंगिका के नाम पर दिल्ली सरकार अकादमी बनाएगी ताकि लोगों का मान सम्मान बढ़े। यह जानकारी मैथिली भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष नीरज पाठक ने अंगिका प्रतिनिधियों को दी। मुलाकात करने वालों में भाषा शास्त्री शिवनारायण, अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच के प्रदेश महासचिव एसके प्रोग्रामर, अंग मदद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रसून लतांत, अंगिका जन जागरण अभियान के संयोजक डा.शशिधर मेहता, डॉ पंकज प्रियम, अंजनी कुमार शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि 28 सितंबर को दिल्ली सरकार के निर्देश पर नीरज पाठक की अध्यक्षता में अंगिका अकादमी के गठन की प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी। अकादमी का स्वरूप कैसा होगा इस पर अप्रैल में विचार किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने बताया कि झारखंड में अंगिका दूसरी राजभाषा घोषित है। यह मिथिला से भिन्न है। दिल्ली में करीब बीस लाख लोग अंगिका क्षेत्र के रहते हैं। राहुल सांकृत्यायन ने इस इलाके की भाषा का अंगिका दिया था। इस भाषा को समृद्ध करने में रामधारी सिंह दिनकर, फणीश्वर नाथ रेणु, महेश्वरी सिंह महेश, नरेश पांडे चकोर, गजाधर प्रसाद अम्बस्थ की बड़ी भूमिका रही थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments
Loading...