Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

पड़ोसी का झगड़ा देखना एक महिला को पड़ा महंगा, युवक ने कुदाल से किया कई प्रहार, मौके पर ही मौत

- Sponsored -

त्रिवेणीगंज,सुपौल/ थाना क्षेत्र अंर्तगत सिमरिया पंचायत के वार्ड 2 में मंगलवार को एक युवक ने मामूली विवाद में अपने पड़ोस की 40 वर्षीय महिला की कुदाल से लगातार प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सिमरिया पंचायत के वार्ड 1 निवासी श्याम सुंदर मंडल के 40 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी सुबह करीब आठ बजे घर से सटे सड़क किनारे मनोज मंडल के घर के निकट ब्रश से मुंह साफ कर रही थी। वहां पूर्व से ही आरोपी विनोद मंडल और उसके बड़े भाई मनोज मंडल के बीच बालू उठाने के नाम पर विवाद हो रहा था। विनोद मंडल के हाथ में कुदाल था। मनोज मंडल की पत्नी मंजू देवी की कहने पर कौशल्या देवी ने विनोद मंडल के हाथ से कुदाल अपने काम के हवाले देकर लेने का प्रयास किया। बस इसी से आक्रोशित होकर विनोद मंडल ने महिला के सिर पर कुदाल से जोरदार प्रहार कर दिया । जिससे महिला का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। यही नही इसके बाद भी युवक ने महिला के शरीर पर एक पर एक प्रहार करते रहें। हालांकि महिला मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

हो – हल्ला सुनकर पहुँचे ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी युवक को करीब एक किलोमीटर खदेड़ कर पकड़ लिया, और पहले तो आरोपी युवक विनोद मंडल की जमकर पिटाई की और बाद में उसे स्कूल के कमरे में बंद कर दिया।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल मृतिका महिला को दो लड़का और एक लड़की है। घटना के बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया और हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला के परिजनों की तरफ से अभी आवेदन नहीं मिला है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...