Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

“भारत के महानायक” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

- Sponsored -

मधेपुरा/ राष्ट्रीय सेवा योजना शाखा , बी.पी.मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा के द्वारा आगामी 31 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अब तक का एक अनोखा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता किसी अन्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से भिन्न व अनोखा है,क्योंकि यह केवल एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपने राष्ट्र को वर्तमान विकट परिस्थिति में सहयोग करने का एक शुक्ष्म सम्मिलित प्रयास भी है। जहां पंजीकरण शुल्क के माध्यम से एकत्र की गई राशि का 75% हिस्सा COVID-19 महामारी, बाढ़ एवं अन्य प्रकार की आपदाओ से लड़ने में मदद करने के लिए PM CARE FUND में दान किया जायेग।

इस प्रतियोगिता के आयोजक असैनिक अभियंत्रण विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार और कंप्यूटर साइंस विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार है। आयोजकों के कथनानुसार “इस प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्र न केवल अपना ज्ञान बढ़ाएंगे और महापुरुषों को जानेंगे बल्कि राष्ट्र सेवा एवं महामारी व बाढ़ से पीड़ित राष्ट्र के जनता के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा व सहयोग का प्रदर्शन करेंगे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को भारत के महानायको यथा, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी,भारतीय संबिधान के जनक डॉ भीमराव अम्बेदकर एवं “मिसाइल मैन” के नाम से विश्वविख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान बैज्ञानिक डॉ ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम के जीवन स्वरुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए पुरस्कार स्वरुप विजेता प्रतिभागियों को सम्मान राशि ,विजेता कप और प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को आगामी 26 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उत्सव पर महाविद्यालय आमंत्रित कर सम्मानित किया जायेगा एवं आने जाने का यात्रा भत्ता दिया जायेगा।

बी.पी.मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा के प्राचार्य अरबिंद कुमार अमर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को शुभकामनाएँ दिए है । यह प्रतियोगिता ONLINE माध्यम से होगा। इस प्रतियोगिता में बिहार के किसी भी विश्वविद्यालय अथवा स्कूल के किसी भी वर्ष के छात्र एवं अन्य कोई भी भाग ले सकते है। इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...