Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

ये हमारा Archieve है। यहाँ आपको केवल पुरानी खबरें मिलेंगी। नए खबरों को पढ़ने के लिए www.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

चौसा में 5 नये व 5 पुराने पैक्स अध्यक्ष पद पर मारी बाजी

- Sponsored -

मतगणना को लेकर जगह-जगह पदाधिकारी की रही तैनाती

पैक्स चुनाव की मतगणना के बाद निर्वाचित प्रत्याशियों के समर्थको में दिखा गजब का उत्साह

अजहरुद्दीन, परमानंद चौधरी, अंबिका मंडल तीसरी बार चुनाव जीता,वहीं परमानंद भगत ,संतोष मंडल दूसरी बार जीत दर्ज की

कोसी टाइम्स@चौसा,मधेपुरा

विज्ञापन

विज्ञापन

पैक्स चुनाव के चौथे चरण में चौसा प्रखण्ड के फुलौत पूर्वी,फुलौत पश्चमी,रसलपुर धुरिया पंचायत से तीसरी बार जीत दर्ज की जबकि चिरौरी पंचायत एवं मोरसंडा पंचायत से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज किया।

पैना, लौआ लाग़ान पश्चमी,लौआलाग़ान पूर्वी, चौसा पूर्वी अरजपुर पश्चमी पंचायतो से अध्यक्ष पद पर पहली बार जनता ने भरोसा जताया है। पैक्स चुनाव का मतगणना सोमवार को शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो गया।यहाँ रसलपुर धुरिया से अम्बिका मंडल ने 527 वोट लाकर बनारसी मेहता को 353 मतों से पराजित कर तीसरी बार चुनाव जीते।प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में मतगणना हुई ।फुलौत पूर्वी से मो अजहर उद्दीन ने 650 वोट लाकर राजेन्द्र यादव 418 मत से पराजित कर तीसरी बार जीत हासिल की । फुलौत पश्चमी पंचायत से परमानन्द चौधरी ने 570 वोट लाकर सूरज कुमार मेहता को 51 मत से पराजित कर तीसरी बार जितने में कामयाब हुए। मोरसंडा से संतोष मंडल ने 451 वोट लाकर मनोज शर्मा को 184 मतो से पराजित कर दूसरी बार जीत दर्ज किया।

चिरौरी पंचायत से परमानंद भगत ने 567 वोट लाकर अनिल कुमार शर्मा को 305 मत से पराजित कर दूसरी बार जीत दर्ज किया।वही पहली बार पैना पंचायत से मो.आज़ाद 485 वोट लाकर मो.फरियाद को 39 मतो से पराजित किया। लौआलाग़ान पश्चमी से मटुकी शर्मा ने 622 वोट लाकर अमला देवी को 52 मतो से पराजित किया। लौआलाग़ान पूर्वी से सुनील साह 602 वोट लाकर पूरन सिंह को 112 मतो से पराजित किया।
चौसा पूर्वी से शिव बालक मंडल ने 487 वोट लाकर अजय मंडल को 277 मतो से पराजित किया। अरजपुर पश्चमी से नूतन कुमारी ने 1220 वोट लाकर योगोश कुमार 513 मत से पराजित कर पहली बार जीतने में कामयाब हुई।जबकि पैक्स सदस्य पद के लिए ग्राम पंचायत लौआ लाग़ान पश्चमी मनोज शर्मा,लौआलागान पूर्वी से सुरेंद्र राम,पैना से नागों नदाफ सदस्य पद के लिये निर्वाचित हुये

शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रीना कुमारी के द्वारा सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया गया।मतगणना को लेकर मतगणना हाल को विधि व्यवस्था के संधारण के लिए उदाकिशुनगंज के इंस्पेक्टर पीके यादव,चौसा के प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक,एसआई,श्यामचन्द्र झा,बीसीओ पवन कुमार,सीओ आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments
Loading...