
रतन यादव
कोसी टाइम्स@हसनगंज,कटिहार

जिले के अन्य क्षेत्रों के साथ साथ प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ 73वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराकर सलामी दिया गया। वही संस्थानों में देश भक्ति गीतों के साथ पूरा माहौल देशभक्ति माय रहा ।प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख पिंकी देवी, जगगरनाथपुर पंचायत भवन में मुखिया आशिया खातून, रामपुर पंचायत भवन में मुखिया विजय साह ,पूर्व मुखिया उस्मान आदर्श मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक पवन कुमार ,अंचल व मनरेगा भवन में अंचलाधिकारी ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद चिकित्सा, हसनगंज पदाधिकारी थाना परिसर में थाना प्रभारी कृत्यानन्द पासवान ने तिरंगा फहराया। जिले के अबादपुर थाना में थानाध्यक्ष मनोज पाल के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गयी।इस दौरान जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी सहित बुद्धिजीवियों ग्रामणो ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

Comments
