
संजय कुमार भगत
कोसी टाइम्स@छातापुर,सुपौल
आगामी बकरीद पर्व को लेकर छातापुर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम विनय कुमार सिंह ने की। थानाध्यक्ष राघव शरण ने कहा कि बकरीद पर्व को शांति सौहार्द वातावरण में आपसी भाईचारे को कायम रखते हुये मनाना है। उन्होंने कहा कि पर्व में विधि व्यबस्था को लेकर प्रसाशन काफी चौकस रहेगी। एसडीएम ने सभी को शांति एवं सद्भाव से मनाने की अपिल की। उन्होंने कहा कि छातापुर में सभी पर्व शांति मय वातावरण में मनता रहा है। जिस तरह से आपलोग पूर्व के भांति सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर हर त्योहार मनाते आ रहे हैं उसी तरह कुर्बानी के पर्व बकरीद को भी मनाएंगे।
मौके पर गौरी शंकर भगत, सुमित कुमार आदि थे।

Comments
