
**पटना में चला रहा था कोचिंग,दोस्त के साथ बाईक से आ रहा था घर
**हादसे से परिजनों में मचा कोहराम,घर का इकलौता चिराग था रंधीर

गौरव कबीर@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा
उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी एक युवक की पटना से लौटने के क्रम में दर्द नाक हादसा हो गया।हृदय विदारक दृश्य को देखकर क्षेत्र के तमाम लोग सहम उठे।यह दृश्य देखकर मोटरसाइकिल चालक अब सड़क चलने से तत्काल गुरेज करने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज अनुमंडल के शहजादपुर वार्ड संख्या छह निवासी भोला सिंह के एकलौते पुत्र रणधीर कुमार सिंह की मौत गुरुवार की शाम बेगूसराय के बरौनी सिमरिया धाम क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हो गई। वह अपने दोस्त पटना निवासी बिट्टू कुमार के साथ बाईक पर घर लोट रहे थे। जहां बेगूसराय के सिमरिया धाम के पास ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
युवक पटना में खुद का कोचिंग चला रहा था। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले ही युवक की शादी सहरसा के विराटपुर में हुई थी।
निधन पर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। युवक का शव गांव पहुंचते ही गमगीन माहौल हो गया।
Comments
